बदायूं: सेवानगला गांव में पति से फोन पर झगड़ा होने पर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाया,इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 17, 2024 बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के सेवा नगला गांव की रहने वाली 32 वर्षीय चंदारानी की शादी लगभग 15 वर्ष पहले अवधेश के साथ हुई थी। पति ट्रक ड्राइवर था। चंदारानी का पति से फोन पर झगड़ा हो गया। पति ट्रक लेकर दिल्ली गया था। पत्नी चंदारानी ने गुस्से में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई।