बदायूं: सुरैनी पापड़ी और नगला गांव के बीच मंदिर के समीप खेत पर जा रहे किसान को ईरिक्शा ने टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 17, 2024 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी और नगला गांव के बीच मंदिर के समीप ईरिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गेंदन लाल के शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद ईरिक्शा चालक ईरिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ईरिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है।