कौआकोल: जेपी आश्रम सोखोदेवरा परिसर में राजेंद्र भवन में जिले के सात प्रखंडों का स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम आयोजित
Kawakol, Nawada | Jun 17, 2026 कौआकोल प्रखंड के जेपी आश्रम सोखोदेवरा परिसर अवस्थित राजेंद्र भवन में जिले के सात प्रखंडों-कौआकोल,काशीचक,पकरीबरावां,रोह,अकबरपुर,गोविंदपुर एवं वारिसलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए मलेरिया,कालाजार, डेंगू एवं फाइलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम,पहचान,जांच,उपचार एवं रिपोर्टिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की।