कलेक्टर कार्यालय में कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में किसान संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ई-विकास पोर्टल को अधिक सरल, प्रभावी और किसान हितैषी बनाने पर चर्चा की गई। किसान प्रतिनिधियों ने पोर्टल में तकनीकी सुधार और संचालन संबंधी सुझाव दिए।