महरौनी: महरौनी में युवाओं ने गो संरक्षण के लिए गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महरौनी क्षेत्र के युवाओं ने गोवंश के संरक्षण हेतु सोमवार दोपहर के समय प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महरौली को सौंपते हुए गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लचर कार्य प्रणाली के चलते मौजूदा समय में गोवंश दर-दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर हैं।