बरेली: बरेली में हेड मोहर्रर पर मारपीट और धमकी के आरोप, एसएसपी से की गई शिकायत
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दो युवकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बहेड़ी थाने में तैनात एक हेड मोहर्रर पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता मोहम्मद उवैस और मोहम्मद तारिक के अनुसार, वह 12 मई की रात बाईपास तिराहा वन विभाग चौकी के पास अपने भाई का इंतजार कर रहे थे।