छात्रों और युवाओं के लिए ज़रूरी सूचना।दिल्ली जंतर-मंतर पर शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हमारे छात्र भाइयों, सोनम वांचुक और अभिजीत दीपके के समर्थन में अरवल विकास मंच ने हुंकार भर दी है। अरवल के युवाओं के भविष्य और देश के छात्रों के सम्मान में आगामी 20 जुलाई को अरवल की धरती से सड़क से संसद मार्च का आगाज़ होने जा रहा है।अरवल विकास मंच के नेता रेल मैन मनोज कुमार यादव के आह्वान पर इस मार्च में अरवल के युवा, छात्र और ग्रामीण साथी एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। अपने हक और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इस मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Jul 18, 2026