भीलवाड़ा: सरस्वती कॉलोनी में घर पर कूलर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की घर पर कूलर चालू करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई । वही एकाएक हुई इस घटना से परिजनों में शोक की लहर छा गई।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिखा इस पर पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही कर शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।