कोडरमा: कोडरमा जिले में DVC की 132 केवी लाइन की मरम्मत के कारण 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी
DVC द्वारा 132 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर 22 जनवरी को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह शटडाउन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान संपूर्ण कोडरमा जिला प्रभावित रहेगा, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित होगी।