कोडरमा: जिले में अपहरण, हत्या व चोरी के विरोध में भाजपा कोडरमा ने कोडरमा में निकाला विरोध मार्च
बच्चों के अपहरण व हत्या की घटनाओं और जिले में बढ़ते अपराध व चोरी के विरोध में भाजपा कोडरमा जिला इकाई ने बुधवार को जोरदार विरोध मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में नगर के बजरंगबली मंदिर चौक से एसपी कार्यालय तक मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन का घेराव बुधवार 1बजे किया गया।