पटना ग्रामीण: मंत्री जमा खान के आवास के पास मिली नाबालिग लड़की के शव की हुई पहचान, फुलवारी शरीफ की थी रहने वाली
शास्त्रीनगर में मंत्री जमा खान के आवास के पास मिली नाबालिग लड़की की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली सानिया के रूप में हुई है। 3 मई की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुनाईचक लिंक रोड पर शव देखा था। पुलिस के मुताबिक, सानिया के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।