गोरखपुर: बीती देर रात राजघाट पुल के पास बाइक सवार फिसलकर सड़क पर गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बाइक सवार एक नौजवान बीती देर रात राजघाट पुल के पास फिसलकर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई।