गोरखपुर: बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकारणी की बैठक हुई संपन्न
लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकारी की बैठक में रणनीति तय किया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जीजान से जुड़ जाए और समाजवादी पार्टी को एक बड़ा बहुमत दिलाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।