गोरखपुर: आगामी होली और ईद त्योहार के मद्देनजर गोरखनाथ थाने पर पीस कमेटी की मीटिंग हुई संपन्न
आगामी होली और ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। गोरखनाथ थाने पर पीस कमेटी की मीटिंग में हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया और उन्हें बताया गया कि आगामी दोनों ही समुदाय के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने में पुलिस और प्रशासन का साथ दें।