गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र के नबीपुर में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी
होली त्यौहार के पूर्व अवैध कच्ची शराब के कारोबारी पर नकेल करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने पिपराइच थाना क्षेत्र के नबीपुर में एक बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया और साथ 60 आबकारी एक्ट के तहत पिपराइच थाने पर मुकदमा भी दर्ज कराया है मौके से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।