कोंडागांव: कोपाबेड़ा में 4 साल की मासूम की पानी में डूबने से हुई थी मौत, जिला प्रशासन ने परिजनों को दी ₹4 लाख की आर्थिक सहायता
कोण्डागांव तहसील अंतर्गत कोपाबेड़ा वार्ड में हुई दुखद घटना में एक मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा प्रकरण में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। आज गुरुवार दोपहर 3बजे विज्ञप्ति जारी करते हुए कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतिका इशिका देव...