भिनगा: मेरठ में द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव कराने पुलिस लाइन भिनगा से 16 आरक्षी व मुख्य आरक्षी रवाना, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न करने हेतु पुलिस लाइन भिनगा से जनपदीय पुलिस को ब्रीफ कर हरी झंडी दिखाकर द्वितीय चरण चुनाव हेतु कुल 16 आरक्षी व मुख्य आरक्षी को जनपद मेरठ के लिए रवाना किया।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग की गाईडलाइन का पालन करते हुए ड्यूटी निभाने की नसीहत दी।