आगरा: साईं की तकिया के पास बैपटिस्ट स्कूल के ग्राउंड के नज़दीक मिला अज्ञात महिला का शव, एसीपी सदर ने दी जानकारी
Agra, Agra | May 31, 2024 थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत बैपटिस्ट स्कूल के ग्राउंड के पास क्षत विक्षत हालत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पूरे मामले की जानकारी एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने दी है।