बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Ballia, Ballia | Jun 16, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम चार बजे सीएम डैशबोर्ड एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान पीओ नेडा ने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग आदि के माध्यम से इस योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।