सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों को जिला पोषण पुनर्वास केंद्र में किया गया भर्ती
सिरौली गौसपुर क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ती चेतना सिंह ने गृह भ्रमण के दौरान एक घर में अत्यधिक कमजोर स्थिति में एक बच्चे को देखा। परिजनों से संपर्क किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली गौसपुर ले गई जहां से बच्चे को जिला पोषण पुनर्वास केंद्र रेफर किया गया है।