जबलपुर: GRP की मुस्तैदी से मदनमहल स्टेशन से मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर 'गोवा' गिरफ्तार
मदनमहल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से मोबाइल उड़ाने वाले एक शातिर चोर को मदन महल जीआरपी ने सोमवार शाम लगभग 5 बजे धरदबोचा है दरअसल नरसिंहपुर के रहने वाले नितिन कुमार मदनमहल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सीने पर मोबाइल रखकर गाने सुन रहे थे। तभी उन्हें झपकी आ गई। बस फिर क्या था... एक शातिर चोर ने पलक झपकते ही उनके सीने से 13 हजार का रियलमी मोबाइल पार कर दिया!