खजनी: सीकरीगंज इलाके के हरपुर गाँव में सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रात में बारिश के बाद कमरे में सोते समय उसे सांप ने काट लिया। उसे तत्काल जदूपट्टी स्थित आयुष्मान ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।