बहेड़ी: वन विभाग तिराहे के पास पुलिस ने 164 ग्राम अफीम के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती 17/18 अप्रैल की मध्यरात्री करीब साढ़े बारह बजे रात्री गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शेखर खोखर,उप निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के वन विभाग तिराहे के पास से 164 ग्राम अफीम के साथ धंधेबाज विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।