सासनी: घर से टहलने जा रहे एक शख्स पर दबंगों ने लाठी, डंडे और सरिया से किया हमला, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sasni, Hathras | Jun 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जगीपुर में घर से टहलने जा रहे एक शख्स पर दबंगों ने लाठी डंडों व लोहे की सरिया से जमकर हमला कर दिया। दबंगों द्वारा शख्स के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की गई। जिसमें शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। शख्स के साथ की गई मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।