नवाबगंज: श्री साईं इंटर कालेज बड़ेल में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र के के निर्देशन में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस विभाग ,महिला कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज बुधवार 3 बजे श्री साईं इंटर कालेज बड़ेल, बाराबंकी में बालिकाओं को जागरूक किया गया।