लोहरदगा: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और सत्यापन की जानकारी पहुंचाने के लिए लोहरदगा से जागरूकता रथ को मिली रफ्तार।
विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर- 2026 के सफल क्रियान्वयन एवं मतदाताओं के बीच व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से बुधवार दोपहर करीब 1 बजे उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय परिसर, लोहरदगा से निर्वाचन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।