बालाघाट: लिंगा में घिसरी पुल निर्माण धीमा, SDM ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश, 50 गांवों को होगा लाभ
बालाघाट जिले के लिंगा–हट्टा मार्ग पर घिसरी नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। यह पुल 29 सितंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन अब तक अधूरा है। शुक्रवार प्रातः लगभग 9 बजे एसडीएम गोपाल सोनी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एप्रोच रोड निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की।