Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद दंपती मलबे की चपेट में आ गए ।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

हर घर तिरंगा अभियान -  

तिरंगे के महत्व के साथ घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश

नगर निगम की टीम ने सेक्टर 17 में चलाया हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान 

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान हर घर तिरंगा के तहत जगाधरी के सेक्टर-17 में तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार और गगन बेनीवाल ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि देश भक्ति, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की।
अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का संदेश देता है। सफेद पट्टी के मध्य स्थित नीला अशोक चक्र निरंतर आगे बढ़ने तथा धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं, हरा रंग समृद्धि, विकास और हरियाली का प्रतीक माना जाता है।
स्वच्छ भारत मिशन टीम ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

फोटो - सेक्टर 17 में लोगों को तिरंगे व स्वच्छता के प्रति जागरूक करती निगम की टीम।

हर घर तिरंगा अभियान - तिरंगे के महत्व के साथ घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश नगर निगम की टीम ने सेक्टर 17 में चलाया हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान हर घर तिरंगा के तहत जगाधरी के सेक्टर-17 में तिरंगा जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए अभियान में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार और गगन बेनीवाल ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि देश भक्ति, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान टीम ने नागरिकों को तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जबकि सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का संदेश देता है। सफेद पट्टी के मध्य स्थित नीला अशोक चक्र निरंतर आगे बढ़ने तथा धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं, हरा रंग समृद्धि, विकास और हरियाली का प्रतीक माना जाता है। स्वच्छ भारत मिशन टीम ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश के प्रति जिम्मेदारी केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। फोटो - सेक्टर 17 में लोगों को तिरंगे व स्वच्छता के प्रति जागरूक करती निगम की टीम।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026

यमुनानगर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। 
 उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास पूरी लगन और उत्साह के साथ किया जा रहा है। स्कूलों में विद्यार्थी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की तैयारी कर रहे हैं। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी नियमित रूप से रिहर्सल कर अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के जवानों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे व स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों तथा अन्य प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देंगी। उन्होंनेे कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। 
 पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समारोह स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा पार्किंग एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, एएसपी आशीष चौधरी, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी तरूण सहोता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता,डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें।

यमुनानगर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों का अभ्यास पूरी लगन और उत्साह के साथ किया जा रहा है। स्कूलों में विद्यार्थी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की तैयारी कर रहे हैं। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी नियमित रूप से रिहर्सल कर अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के जवानों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे व स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार के अन्य आश्रित सदस्यों तथा युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, समाज सेवकों व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह नृत्य, देशभक्ति गीतों तथा अन्य प्रस्तुतियों का शानदार प्रदर्शन किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देंगी। उन्होंनेे कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के गौरव और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि उनमें देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समारोह स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा पार्किंग एवं प्रवेश-निकास व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, एएसपी आशीष चौधरी, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी तरूण सहोता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता,डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026

*नगरपालिका व फायर कर्मचारी 17 अगस्त से प्रदर्शन कर सभी विधायकों व मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन :-गुलशन भारद्वाज*

*फायर कर्मचारियों की हड़ताल सातवे दिन भी जारी,13 मई का समझौता लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन:- विजेंद्र सिंह*

*यमुनानगर 12 अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल यमुनानगर दमकल केंद्र पर प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सातवें दिन भी जारी रही। संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार कुमार ने किया।अग्निशमन यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया की फायर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बीते कल सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चल रही हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।*
*बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं,जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। गोष्ठी में आजाद भारत में  फायर कर्मचारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनकी लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 15 अगस्त को ही हड़ताल को आगे बढ़ाने अथवा अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाने पर फैसला किया जाएगा।*
*गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन  विधायकों, मंत्रियो एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के एवं जिला अध्यक्षों तथा नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदन के सदस्यों, चेयरमैनों एवं महापौरों आपको ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने तथा सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील करेगा।*
 *उन्होंने कहा कि संगठन दलित सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील करेगा।*
*धरने को सम्बोधित करने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे, नन्द लाल,रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला सचिव सोमनाथ, ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा, सचिव जरनैल चिनालिया ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार फायर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई की वार्ता में फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता, जोखिम भत्ता सहित 8 मांगों पर सहमति बनी थी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बाद में 22 मई को माननीय उच्च न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों एवं आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास समाप्त हुआ है।*
*नेताओं ने स्पष्ट किया कि फायर कर्मचारी 13 मई 2026 का समझौता लागू  होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।और मांगों का ठोस समाधान होने के बाद ही आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जाएगा।मौके पर कोषाध्यक्ष ललित कुमार, तेज़िन्दर सिंह, विक्की वालिया, कवलजीत सिंह, जगविंदर, विरेंद्र शर्मा , विजय, विक्रम, संदीप, राजेश, प्रिंस कुमार, सुभाष, बलकार,अनिल, विरेंद्र धीमान , देसराज, हरमिन्दर सिंह, अमित कुमार, बृजभूषण आदि ने भी सम्बोधित किया*

*नगरपालिका व फायर कर्मचारी 17 अगस्त से प्रदर्शन कर सभी विधायकों व मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन :-गुलशन भारद्वाज* *फायर कर्मचारियों की हड़ताल सातवे दिन भी जारी,13 मई का समझौता लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन:- विजेंद्र सिंह* *यमुनानगर 12 अगस्त। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल यमुनानगर दमकल केंद्र पर प्रधान विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सातवें दिन भी जारी रही। संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार कुमार ने किया।अग्निशमन यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया की फायर की राज्य कार्यकारिणी की बैठक बीते कल सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चल रही हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।* *बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी में राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं,जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। गोष्ठी में आजाद भारत में फायर कर्मचारियों के साथ किए जा रहे व्यवहार और उनकी लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 15 अगस्त को ही हड़ताल को आगे बढ़ाने अथवा अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाने पर फैसला किया जाएगा।* *गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन विधायकों, मंत्रियो एवं सांसदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के एवं जिला अध्यक्षों तथा नगरपालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों के सदन के सदस्यों, चेयरमैनों एवं महापौरों आपको ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका एवं फायर कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने तथा सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील करेगा।* *उन्होंने कहा कि संगठन दलित सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील करेगा।* *धरने को सम्बोधित करने पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे, नन्द लाल,रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला सचिव सोमनाथ, ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा, सचिव जरनैल चिनालिया ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार फायर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई की वार्ता में फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता, जोखिम भत्ता सहित 8 मांगों पर सहमति बनी थी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बाद में 22 मई को माननीय उच्च न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों एवं आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास समाप्त हुआ है।* *नेताओं ने स्पष्ट किया कि फायर कर्मचारी 13 मई 2026 का समझौता लागू होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।और मांगों का ठोस समाधान होने के बाद ही आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जाएगा।मौके पर कोषाध्यक्ष ललित कुमार, तेज़िन्दर सिंह, विक्की वालिया, कवलजीत सिंह, जगविंदर, विरेंद्र शर्मा , विजय, विक्रम, संदीप, राजेश, प्रिंस कुमार, सुभाष, बलकार,अनिल, विरेंद्र धीमान , देसराज, हरमिन्दर सिंह, अमित कुमार, बृजभूषण आदि ने भी सम्बोधित किया*

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026

तिरंगा फहराने से स्वच्छता अपनाने तक, विद्यार्थियों को दिलाई जिम्मेदारी की शपथ

कला, स्लोगन और क्विज में चमकी प्रतिभा, विद्यार्थियों को बांटी स्टील की बोतलें 

स्वतंत्रता दिवस पर गोविंदपुरा स्कूल में सजा देशभक्ति का रंग, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प 

यमुनानगर।  
नगर निगम एवं हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नं. 22 के गोविंदपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कला, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ आकाश कुमार एवं गगन बेनीवाल व हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह साईं ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सभी को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 
विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह साईं द्वारा विद्यार्थियों को स्टील की बोतलें भी वितरित की गईं। उन्हें प्लास्टिक की बोतलों के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस एवं पर्यावरण से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को स्टील की बोतल, ड्राइंग किट एवं अन्य उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित ड्राइंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम की टीम व समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा। 

फोटो कैप्शन - गोविंदपुरा के सरकारी स्कूल में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए।

तिरंगा फहराने से स्वच्छता अपनाने तक, विद्यार्थियों को दिलाई जिम्मेदारी की शपथ कला, स्लोगन और क्विज में चमकी प्रतिभा, विद्यार्थियों को बांटी स्टील की बोतलें स्वतंत्रता दिवस पर गोविंदपुरा स्कूल में सजा देशभक्ति का रंग, बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प यमुनानगर। नगर निगम एवं हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नं. 22 के गोविंदपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कला, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ आकाश कुमार एवं गगन बेनीवाल व हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह साईं ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सभी को अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. नरेंद्र सिंह साईं द्वारा विद्यार्थियों को स्टील की बोतलें भी वितरित की गईं। उन्हें प्लास्टिक की बोतलों के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस एवं पर्यावरण से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को स्टील की बोतल, ड्राइंग किट एवं अन्य उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित ड्राइंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम की टीम व समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा। फोटो कैप्शन - गोविंदपुरा के सरकारी स्कूल में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 12, 2026