लोहरदगा: लोहरदगा में मातम: दो दिनों में सड़क हादसे और डूबने से छह लोगों की जान गई
लोहरदगा: पिछले दो दिनों में लोहरदगा जिला दर्द, चीख-पुकार और मातम का गवाह बना। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा एक मासूम बच्चे की डोभा में डूबने से मौत की घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इन हादसों में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। लगातार हो रही दुर