हाजीपुर: हाजीपुर पुलिस केंद्र में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके रविवार को रात लगभग 8 बजे बताया गया पुलिस केंद्र हाजीपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता एवं बचाव से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।