बीकानेर: कम वोल्टेज से परेशान वार्ड 53 के लोगों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर के वार्ड संख्या 53 स्थित भुट्टा बास (लाल क्वार्टर के पीछे) क्षेत्र में पिछले करीब छह माह से कम वोल्टेज की समस्या को लेकर शुक्रवार को इंडियन यूथ पावर और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी, पानी की मोटर सहित अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं