जालौर जिले के चितलवाना में एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय नगसिंह रावणा राजपूत की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वे घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें जोरदार तरीके से पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
आवारा मवेशियों के कारण होने वाली ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सवाल यह है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
Alwar, Alwar | Jun 13, 2026