खड्डा: नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को नेबुआ तिराहे से किया गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी विजय उर्फ जालांधर को नेबुआ तिराहे से गिरफ्तार किया जिसके क्रम में मुकदमा संख्या 304/2024 धारा 376/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेज दी है।