लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। चंद्रिका देवी चौकी क्षेत्र में महिलाओं और किशोरियों से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने संतू, राजू और चंदर समेत कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।