शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में एक मंदिर से चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। युवक के कब्जे से चोरी किए गए रुपए बरामद हुए हैं। यह घटना परौर गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में हुई। एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में बनी कोठरी में घुस गया और वहां रखे बक्से से 3,320 रुपए चुरा लिए.