नावकोठी: हसनपुर बागर और रजाकपुर में किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन, रबी फसल उत्पादन के दिए गए टिप्स
नावकोठी प्रखंड के हसनपुर बागर और रजाकपुर पंचायत में किसान जन कल्याण चौपाल का गुरुवार को आयोजन किया गया। इसमें रबी फसल के संबंध उत्पादन पर किसानों को टिप्स दिया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने आलू की खेती के संबंध में तथा कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने मृदा जांच हेतु नमूना संग्रह करने के संबंध में विस्तार से बताया।