गुना नगर: कांग्रेस के चक्का जाम में चालक ने ट्रैक्टर निकालने की कोशिश की, कांग्रेस नेताओं से हुई बहस, पुलिस ने समझाया
गुना में कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे और समस्याओं को लेकर 7 मई को नेशनल हाईवे 46 के बिलोनिया बाईपास पर चक्का जाम किया। करीब डेढ़ 2 घंटे इंतजार के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने जबरदस्ती निकालने की कोशिश की, तो कांग्रेस नेताओं से बहस हुई। मौके पर तैनात पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को समझाया, और ट्रैक्टर को पीछे हटवाया। वहीं सैकड़ो वाहन चालक और लोग परेशान हुए।