पटना ग्रामीण: पटना में संजय झा के आवास पर पहुंचे CM नीतीश, दोनों नेताओं के बीच हुई 15 मिनट तक बात
रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संजय झा के घर से निकल गए। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।