पटना ग्रामीण: कांग्रेस 9 जुलाई को करेगी चक्का जाम, सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई सूचना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी की इलेक्शन कमीशन के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के निर्णय के खिलाफ 9 जुलाई को कांग्रेस चक्का जाम करेगी और अगर इसमें सफलता मिलेगी तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।