मंडला: बम्हनी में बिजली समस्या से परेशान कातामाल के ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Mandla, Mandla | Apr 5, 2026 बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कातामल के ग्रामीणों ने बिजली समस्या से परेशान होकर शनिवार रात करीब 12 बजे बम्हनी स्थित शराब दुकान के पास चक्का जाम कर दिया। बताया गया है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में बम्हनी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे।