हरसूद: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर शांतिलाल का किया स्वागत
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरसूद नगर मंडल अध्यक्ष शांतिलाल यादव को बनाया गया। शांतिलाल यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बुधवार शाम को उनका स्वागत कर मुंह मीठा किया गया।