तिर्वा: ठठिया थाने में मिशन शक्ति केंद्र पर छह महिला शक्तियों और मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
Tirwa, Kannauj | Oct 14, 2026 ठठिया। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत ठठिया थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने आशा कार्यकर्ता प्रेमलता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना पांडेय व ममता देवी, शिक्षिका शवनूर जहां और शिक्षामित्र सरोज यादव को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानि