लातेहार: विश्व मलेरिया दिवस पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लातेहार में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मरसा तोपनो के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई।