शिवपुरी नगर: गाजीगढ़ में जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर सरपंच और उसके साथियों ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट,जान से मारने की दी धम
शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाजीगढ़ में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गांव के ही सरपंच और उनके साथियों पर एक ग्रामीण की जमीन पर जबरन कब्जा करने, निर्माण कार्य चलाने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है।