शिवहर: सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, शिवहर के कुशहर चौक की घटना
तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों का रो-रो को बुरा हाल है. पुलिस ने बताया है कि मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी सुरेश राम का 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है।