चाईबासा: लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत जरूरी, उपायुक्त
चाईबासा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अत्यंत जरूरी है। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जा रहा है, त्रुटियों में सुधार किया जा रहा है तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। सोमवार को उपायुक्त ने 7 बजे विडियो जारी कर अपील किया है।