बिलग्राम: माधौगंज चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, घंटों यात्री जाम से परेशान, पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाया ट्रक
Bilgram, Hardoi | Jun 20, 2026 हरदोई के माधौगंज कस्बे में शनिवार सुबह कटरा-बिल्हौर बस स्टॉप चौराहे पर कानपुर की ओर मुड़ते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया,जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के पलटने से कानपुर, हरदोई, कन्नौज और बघौली मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस