उंटारी रोड: उंटारी रोड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न,पुलिस ने लोगो को अफवाहों से बचने की करी अपील
उंटारी रोड थाना परिसर में आज होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ आशा साहु ने किया।संचालन समाजसेवी सुनिल सिंह ने किया।बैठक में पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान की मुख्य रूप से मौजूदगी रही।बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर बीडीओ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।