जमुई: खैरा प्रखंड कार्यालय के पास सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Jan 22, 2026 खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखी गांव निवासी योगेन्द्र सिंह (40 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बालगोविंद सिंह के पुत्र के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे योगेन्द्र सिंह खैरा प्रखंड कार्यालय के नजदीक पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।