पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा- अगर सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत है
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में आते हैं तो महागठबंधन में उनका स्वागत है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिम दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर कोई विकास पुरुष के नाम से जाना जाएगा तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।